मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र बांद्रा की एक झुग्गी बस्ती में मंगलवार को भीषण आग लग गई। एक दमकल अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अब तक इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है। आग पर काबू पाने के लिए दस दमकलों को घटनास्थल पर भेजा गया।
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने एक बयान में कहा कि यह घटना नरगिस दत्त नगर में सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर हुई। बयान में कहा गया, ‘‘दमकलकर्मियों, वार्डकर्मियों और मुंबई पुलिस के कर्मियों की एक संयुक्त टीम को आग बुझाने के लिए भेजा गया है।
बचाव अभियान पर नजर रख रहे स्थानीय विधायक और मुंबई के बीजेपी प्रमुख आशीष शेलार ने कहा कि यह आग शायद सिलिंडर विस्फोट के कारण लगी है। घटना की विस्तृत जानकारी अभी आनी बाकी है।


Download Android App
Download iOS App




