नई दिल्ली : ईद मिलाद उल नबी के अवसर पर नार्थ ईस्ट के मुस्तफाबाद में एक जुलूस का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने भाग लिया। कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अली मेहंदी ने जुलूस का आयोजन किया।
पूर्व विधायक हसन अहमद, करावल नगर जिलाध्यक्ष ए. आर.जोशी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। इस मौके पर चोपड़ा ने कहा कि पैगंबर मुहम्मद इस्लाम के संस्थापक थे और सभी मानव जाति के कल्याण के लिए प्रयासरत रहते थे। चोपडा ने कहा कि धार्मिक विचारों में पैगंबर का सबसे बड़ा योगदान और जोर शिक्षा पर था। इस्लाम कहता है कि शिक्षा सभी पुरुषों और महिलाओं के लिए अनिवार्य है।


Download Android App
Download iOS App



