नई दिल्ली : कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने शनिवार को उनसे जारी जांच को लेकर सोशल मीडिया पर अपना विचार साझा किया। रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर की गई पोस्ट पर अथक उत्पीड़न शब्द लिखा और उससे आगे जांच एजेंसी की प्रक्रिया को लेकर अपने अनुभव लिखे। इन दिनों वाड्रा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के दौर से गुजर रहे हैं।
इसी जांच के अनुभव साझा करते हुए वाड्रा ने फेसबुक पर पोस्ट में लिखा है, ‘अथक उत्पीड़न ! मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है और मैं निश्चित रूप से कानून से ऊपर नहीं हूं। मैंने लगभग 6 दिनों तक हर जांच में सहयोग किया है। 8 से 12 घंटे तक मुझे 40 मिनट का लंच ब्रेक मिलता था। मुझे जब भी देश के किसी भी हिस्से में बुलाया गया, मैं गया और मैंने नियमों का पूरी तरह से पालन किया।
किसी भी अन्य व्यक्ति की तुलना में मुझसे अधिक पूछताछ की जा रही है। मेरे काम करने की जगह, मेरे ऑफिस, जो कि पूरी तरह से जांच एजेंसियों की निगरानी में हैं, उसे अटैच कर लिया। ये सब कानून की शक्तियों का पूरी तरह से दुरुपयोग है, जो साफतौर से प्रतिशोध की भावना को उजागर करता। मेरा संकल्प न्याय के लिए दृढ़ रहेगा।’


Download Android App
Download iOS App



