आप की सूची से 15 मौजूदा विधायकों के नाम कटे

Summary :

दिल्ली विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा 70 सीटों के लिए जारी सूची से मौजूदा 15 विधायकों के टिकट काटे गये हैं।

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा 70 सीटों के लिए जारी सूची से मौजूदा 15 विधायकों के टिकट काटे गये हैं। इनकी जगह नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इनमें कुछ नाम ऐसे भी हैं जो पहले ही पार्टी से बगावत कर चुके हैं। 
इसीलिए पहले से ऐसा माना जा रहा था कि इनका टिकट कटना निश्चित है। हालांकि पार्टी ने इसके पीछे एक और भी वजह बतायी है। पार्टी का कहना है कि उसने एक सर्वे करवाया था जिसमें क्षेत्र के लोगों की राय जानी गई और देखा गया कि किस सीट पर कौन मजबूत उम्मीदवार रहेगा और किसका दावा कमजोर लग रहा है। 
इस बात को ध्यान में रखकर पार्टी के वरिष्ठ लोगों के बीच काफी चर्चा हुई और मौजूदा विधायकों की जगह नये लोगों को टिकट दिया गया। इस क्रम में आप ने तिमारपुर से मौजूदा विधायक पंकज पुष्कर का टिकट काटकर दिलीप पांडेय को उम्मीदवार बनाया है। 
वहीं बवाना से मौजूदा विधायक रामचंद्र का टिकट काटकर जय भगवान उपकार को उम्मीदवार बनाया गया है। मुंडका से सुखबीर दलाल का टिकट काटकर धर्मपाल लाकड़ा को उम्मीदवार बनाया गया है।
मौजूदा विधायक की जगह नए नाम
1. तिमारपुर से मौजूदा विधायक पंकज पुष्कर का टिकट काटकर दिलीप पांडे को उम्मीदवार बनाया गया।
2. बवाना से मौजूदा विधायक रामचंद्र का टिकट काटकर जय भगवान उपकार को उम्मीदवार बनाया गया।
3. मुंडका से सुखबीर दलाल का टिकट काटकर धर्मपाल लाकड़ा को उम्मीदवार बनाया गया।
4. पटेल नगर से हजारीलाल चौहान का टिकट काटकर राजकुमार आनंद को उम्मीदवार बनाया गया।
5. हरी नगर से जगदीप सिंह का टिकट काटकर राजकुमारी ढिल्लो को उम्मीदवार बनाया गया।
6. द्वारका से आदर्श शास्त्री का टिकट काटकर विनय मिश्रा को टिकट दिया गया।
7. दिल्ली कैंट से कमांडो सुरेंद्र का टिकट काटकर वीरेंद्र सिंह कादियान को टिकट दिया गया।
8. राजेंद्र नगर से विजेंद्र का टिकट काटकर राघव चड्ढा को उम्मीदवार बनाया गया।
9. कालकाजी से अवतार सिंह का टिकट काटकर आतिशी को उम्मीदवार बनाया गया।
10. बदरपुर से नारायण दत्त शर्मा का टिकट काटकर राम सिंह नेताजी को टिकट दिया गया।
11. त्रिलोकपुरी से राजू धिंगान का टिकट काटकर रोहित कुमार मैहरोलिया को टिकट दिया गया।
12. कोंडली से मनोज कुमार की जगह कुलदीप कुमार को टिकट दिया गया।
13. सीलमपुर से हाजी इशराक का टिकट काटकर अब्दुल रहमान को उम्मीदवार बनाया गया।
14. गोकुलपुर से चौधरी फतेह सिंह का टिकट काटकर चौधरी सुरेंद्र कुमार को उम्मीदवार बनाया गया।
15.  मटिया महल से आसिम अहमद खान की जगह शोएब इकबाल को टिकट दिया गया ।

Desk Team