Naraina : हत्या के 24 घंटे बाद पिता-पुत्रों की तिकड़ी गिरफ्तार

Summary :

West District Crime News : वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के नारायणा थाना इलाके में चाकूबाजी के दौरान 18 वर्षीय युवक की मौत के मामले को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाया है। पुलिस ने मामले में एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नारायणा गांव निवासी राजेश कुमार (45), उसके बेटे अमन कुमार (22) और अनुराग (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हथियार और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि आरोपियों को एसीपी इंद्रराज सिंह मीणा की…

West District Crime News : वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के नारायणा थाना इलाके में चाकूबाजी के दौरान 18 वर्षीय युवक की मौत के मामले को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाया है। पुलिस ने मामले में एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नारायणा गांव निवासी राजेश कुमार (45), उसके बेटे अमन कुमार (22) और अनुराग (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हथियार और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि आरोपियों को एसीपी इंद्रराज सिंह मीणा की देखरेख में एसएचओ धर्मेंद्र कुमार और इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के नेतृत्व में एसआई दीपक चंद्र, हेड कांस्टेबल बिपेश और सुनील की टीम ने गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, 19 सितंबर को नारायणा थाना पुलिस को इलाके में चाकूबाजी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां 18 वर्षीय सुमित गंभीर हालत में मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी, स्थानीय सूचना और अन्य इनपुट जुटाए। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के संभावित ठिकानों के बारे में सुराग मिले। इसके बाद टीम ने कई स्थानों पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पिता ने डंडे से धमकाया, फिर बेटों संग भागा

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी राजेश कुमार ने कथित तौर पर मृतक सुमित को डंडे से धमकाया था। इसके बाद वह अपने दोनों बेटों अमन और अनुराग के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर वारदात में इस्तेमाल हथियार और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, तीनों आरोपियों की भूमिका और चाकूबाजी के पीछे की वजह को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस वारदात से पहले और बाद के पूरे घटनाक्रम को जोड़ने के लिए स्थानीय लोगों और उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

Sumant Chaudhary