Nari Shakti Vandan Adhiniyam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में देशभर से कई महिलाएं और प्रतिनिधि शामिल हुए। इसका मकसद महिलाओं को सशक्त बनाना और उनके अधिकारों को बढ़ावा देना था।
इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लाए गए इस विधेयक का देश की महिलाएं समर्थन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति, विकास और वैश्विक पहचान के मूल में नारी शक्ति निहित है। आज भारत की नारी ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिला-नेतृत्व वाले विकास का आधार बताया है।
इससे महिलाओं को आगे बढ़ने और नेतृत्व करने के नए अवसर मिलेंगे। यह देश की करीब 70 करोड़ महिलाओं की भागीदारी और प्रतिनिधित्व को मजबूत करेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में 9667173333 पर मिस कॉल करें। यहां पढ़ें CM रेखा गुप्ता के भाषण के कुछ अहम् बिंदु…
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के भाषण के मुख्य बिंदु
- भारत की प्रगति, विकास और वैश्विक पहचान के मूल में नारी शक्ति निहित है।
- आज भारत की नारी ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। एक दौर था जब बेटियों के अस्तित्व पर संकट था, लेकिन आज माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से कहीं आगे बढ़कर ‘बेटी बढ़ाओ’ के युग में प्रवेश कर चुका है।
- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की हर योजना के केंद्र में महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा को रखा गया है। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के तहत बने शौचालयों, उज्ज्वला योजना से मिली धुआं-मुक्त रसोई और जनधन खातों के जरिए मिली आर्थिक स्वतंत्रता, महिला गरिमा के लिए मील का पत्थर।
- आज देश की बेटियां न केवल शिक्षा और पोषण में आगे हैं, बल्कि सेना में फाइटर जेट उड़ाकर देश की सीमाओं की रक्षा भी कर रही हैं।
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम: ‘वूमेन-लेड डेवलपमेंट’ का आधार।
- यह अधिनियम, देश की लगभग 70 करोड़ महिलाओं के लिए सशक्त नेतृत्व का मार्ग प्रशस्त करेगा।


Download Android App
Download iOS App




