राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने निर्भया गैंगरेप मामले के दोषियों की मौत की सजा की तामील के संदर्भ में दिल्ली सरकार की दलील पर सवाल खड़े करते हुए बुधवार को कहा कि इन लोगों को तय तारीख 22 जनवरी को ही फांसी दी जानी चाहिए।
रेखा शर्मा ने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार के एएसजी कई दिनों के बाद जागे हैं और कह रहे हैं कि फांसी देने में 14 दिन का समय लगेगा। यह मामले में देर करने की तरकीब है। मैं इसकी निंदा करती हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब एक सुधारात्मक याचिका खारिज कर दी गई तो दूसरी भी स्वत: खारिज हो जाती हैं। इसके बाद एक-एक करके याचिका दायर की जाती है और कोर्ट इन याचिकाओं पर विचार के लिए स्वीकार क्यों करती है?’’
लोग सुनिश्चित करें की प्रदर्शन की वजह से चुनाव प्रक्रिया बाधित ना हो : दिल्ली पुलिस
आयोग की अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि पहले वाली तिथि पर फांसी होनी चाहिए।’’ गौरतलब है कि निर्भया मामले में दिल्ली सरकार ने हाई कोर्ट में कहा कि जेल नियमों के तहत मौत का वारंट जारी करने के लिए दोषी की दया याचिका पर फैसला आने का इंतजार करना पड़ता है। उसने कहा कि 22 जनवरी को फांसी नहीं दी जा सकती क्योंकि दया याचिका दायर की गई है।


Download Android App
Download iOS App



