आम आदमी पार्टी (आप) के राज्य सभा उम्मीदवार एनडी गुप्ता का नामांकन पत्र मंजूर कर लिया गया है। राज्यसभा में अपनी पार्टी से उम्मीदवारी को चुने जाने पर सवालों पर रहे एनडी गुप्ता को लेकर चुनाव आयोग से राहत मिल गयी है। चुनाव आयोग के रिटर्निंग ऑफिसर ने कांग्रेस की शिकायत खारिज कर दी है। इससे एनडी गुप्ता को राज्यसभा सदस्य बनने का रास्ता साफ हो गया है।
कांग्रेस की ओर से अजय माकन ने गुप्ता पर ‘लाभ के पद’ पर रहने का आरोप लगाते हुए आयोग से शिकायत की थी। पार्टी के दूसरे उम्मीदवार संजय सिंह ने कहा, ”सस्ती लोकप्रियता के लिए यह मुहिम चलाई जा रही थी, जिसका आज सच सामने आ गया। एनडी गुप्ता ने किसी लाभ के पद पर रहते हुए नामांकन नहीं किया था। दरअसल अजय माकन की तरफ़ से लगाए गए आरोपों के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने दो मुद्दों पर एनडी गुप्ता से सफाई मांगी थी।
गुप्ता से चुनाव आयोग ने ये पूछा था कि क्या वो नेशनल पेंशन सिस्टम ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं, जो कि लाभ का पद है। इसके अलावा उनसे ये भी पूछा गया था कि नेशनल पेंशन सिस्टम ट्रस्ट की ऑडिट कमेटी के चेयरमैन है जिनका कुल फंड क़रीब 1.75 लाख करोड़ रुपये है। वहीं इस मामले पर संजय सिंह ने कहा था कि सस्ती लोकप्रियता के लिए अजय माकन ने आप उम्मीदवार एनडी गुप्ता के खिलाफ शिकायत की है। उनके आरोपों में दम नहीं है। उन्होंने चुनाव आयोग को अपना जवाब दे दिया है।
कांग्रेस नेता अजय माकन ने बताया, ‘नवंबर में ही तय हो गया था सुशील गुप्ता का नाम’ आपको बता दें कि अजय माकन ने आप सरकार को शुक्रवार को ‘भाजपा की बी टीम’ करार दिया था और दावा किया कि एन डी गुप्ता को एक केंद्रीय मंत्री से उनकी ‘नजदीकियों’ की वजह से पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिये अपने तीन प्रत्याशियों में से एक के तौर पर नामित किया था। माकन ने आरोप लगाया कि ‘आप’ भाजपा के समर्थन से एन डी गुप्ता को राज्यसभा भेज रही है माकन ने आरोप लगाया कि ‘आप’ ने कहा है कि गुप्ता ने उनके आयकर के मामलों को देखा है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



