पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा कि वैश्विक नेताओं की पहली कतार में शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए पूरी एक जुटता के साथ 2019 के संसदीय चुनाव में उतरने के लिए कटिबद्ध है, जबकि कांग्रेस-राजद के लोग फर्जी मुद्दे उठाने में लगे हैं या एनडीए के किसी साथी के लिए लार टपका रहे हैं। एनडीए जोड़.तोड़ नहींए अपने काम के बल पर जनता का विश्वास पुनरू प्राप्त करेगा।
श्री मोदी ने कहा कि राजद के एक सीनियर नेता का दर्द यह है कि उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता, लेकिन वे बताते रहते हैं कि महागठबंधन में अब किसके आने का इंतजार है। वे यह नहीं बताते कि पुत्र मोह में जो नेता वंशवादी जमात में शामिल हो गए वे अब किस हाल में हैं। जिनके पिता गंभीर बीमारी और जेल की सजा काट रहे हैं, वे पिता की सेवा करने के बजाय मुख्यमंत्री की सामान्य अस्वस्थता को राजनीति का विषय बना कर अपने संस्कार का परिचय दे रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



