नई दिल्ली म्युनिसिपल कौंसिल (NDMC) ने एक अधिकारी में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद मध्य दिल्ली में स्थित अपनी इमारत को गुरुवार को बंद कर दिया है। फिलहाल इमारत को सेनेटाइज किए जाने का कार्य जारी है। एनडीएमसी के अब तक 7 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके है।
जानकारी के मुताबिक ‘‘संयुक्त निदेशक स्तर के एक कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। कल तीन और कर्मचारी संक्रमित पाए गए थे। तय नियम के तहत जिला प्रशासन संपर्क पता लगाने के कार्य में जुटी हैं। इमारत को बंद कर दिया गया है और उसे संक्रमण मुक्त करने का कार्य जारी है।’’

इमारत के संक्रमण मुक्त होने और इसके दोबारा खुलने तक सभी कर्मचारी घर से काम करेंगे। एनडीएमसी के तीन कर्मचारी बुधवार को कोविड-19 से संक्रमित मिले थे। इसके बाद एनडीएमसी ने लुटियंस दिल्ली में स्थित अपने मुख्यालय की एक मंजिल और गोल मार्केट में एक अन्य इमारत में स्थित अपने कार्यालय के एक हिस्से को बंद कर दिया था।
इससे पहले भी नगर परिषद के तीन कर्मचारी संक्रमित मिले थे, जिनमें से एक सफाई कर्मी और इंजीनियर भी था। पिछले सप्ताह परिषद के दवाखाने में काम करने वाले एक डॉक्टर भी संक्रमित मिले थे, जिसके बाद इस परिसर को बंद कर दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



