नई टिहरी : नई टिहरी नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सीमा कृषाली ने कहा कि पालिका क्षेत्र को पेड़-पौधों से सुसज्जित स्वच्छ , सुंदर व ग्रीन टिहरी के रूप में विकसित किया जायेगा, उन्होने कहा कि शहर के चहुंमुखी विकास के लिये सभी का सहयोग लिया जायेगा।
जिला मुख्यालय नई टिहरी स्थित बौराड़ी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्रीमती कृषाली ने कहा कि वे मीडिया सहित सभी के सहयोग से विजयी हुई हैं वे जनता का आभार व्यक्त करने के लिये घर-घर जाकर करेंगी, जिससे सामाजिक ताना-बाना बना रह सके। उन्होंने कहा कि वे आमजन सहित हारे प्रत्याशियों से भी शहर के विकास के लिये राय मसविरा करेंगी। उन्होने कहा कि टिहरी में 68 साल बाद पालिका में कोई महिला अध्यक्ष बनी हैं शहर की सबसे कम उम्र की महिला अध्यक्ष बनने पर उन्हे फर्क है।
श्रीमती कृषाली ने कहा कि जिला मुख्यालय नई टिहरी बांध विस्थापित शहर नवनिर्मित शहर है। इस शहर को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के लिये नई टिहरी-कोटी कालोनी रोपवे का निर्माण, शहर को पेड़ पौधों से सुसज्जित करना, पालिका क्षेत्र कोटी कालोनी व नई टिहरी में महिला शौचालयों का निर्माण, कोटी से नई टिहरी बस सेवा शुरू करना, निर्मल आवास के लोगों को ससम्मान पुकारा जा सके।
इसके लिये निर्मल आवास का नाम बदलना, नगरपालिका क्षेत्र में गरीब लोगों के लिये अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलवाना, प्रत्येक की समस्याओं को सुन-समझकर उनका हर संभव निराकरण करवाना आदि प्राथमिकता है। इस अवसर पर जयेन्द्र नेगी, गोविन्द पुण्डीर, देवेश्वर उनियाल, प्रकाश कृषाली, कीर्ति सिंह राणा, सत्ये सिंह राणा, बुद्घि सिंह पुण्डीर सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



