Nihal Vihar: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या

Summary :

West Delhi Crime News : निहाल विहार थाना इलाके के लक्ष्मी पार्क में शुक्रवार को एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की उसके घर में पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान विनय कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। विनय के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े लोगों से पूछताछ करने के साथ ही वारदात की परिस्थितियों की जांच कर रही है। परिजनों के मुताबिक,…

West Delhi Crime News : निहाल विहार थाना इलाके के लक्ष्मी पार्क में शुक्रवार को एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की उसके घर में पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान विनय कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। विनय के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस घटनाक्रम से जुड़े लोगों से पूछताछ करने के साथ ही वारदात की परिस्थितियों की जांच कर रही है। परिजनों के मुताबिक, विनय अपने परिवार के साथ निहाल विहार के लक्ष्मी पार्क में रहता था। करीब साढ़े तीन वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। उसके दो जुड़वा बच्चे, एक बेटा और एक बेटी हैं।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से विनय और उसकी पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद चल रहा था। परिवार के लोगों को उम्मीद थी कि आपसी बातचीत के जरिए विवाद को सुलझा लिया जाएगा।

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे विनय के ससुराल पक्ष के कुछ लोग बातचीत करने के लिए उसके घर पहुंचे। उस समय विनय की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे। परिजनों के अनुसार, विनय की मां घर आए लोगों के लिए नाश्ता लेने के लिए कमरे से बाहर गई थीं। इसी दौरान कमरे में मौजूद लोगों के बीच बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद विनय के ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। परिजनों का कहना है कि विनय को बेरहमी से पीटा गया।

इसी दौरान उसकी मां वापस घर पहुंचीं और बेटे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन मारपीट नहीं रुकी। गंभीर रूप से घायल विनय को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरु

घटना की सूचना मिलने के बाद निहाल विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटनास्थल और आसपास के संभावित सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। विनय के पिता ने बताया कि बेटे की शादी को करीब साढ़े तीन साल हुए थे और उसके दो छोटे बच्चे हैं।

उनका कहना है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से मामूली बातों को लेकर विवाद चल रहा था। परिवार चाहता था कि दोनों पक्ष बैठकर बातचीत करें और मामला सुलझ जाए, लेकिन शुक्रवार को हुई घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। पुलिस अब आरोपों की पुष्टि करने और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है।

Sumant Chaudhary