दिल्ली की उत्तरपश्चिम संसदीय सीट से सांसद उदित राज ने मंगलवार को दावा किया कि उन पर भाजपा छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है लेकिन इस मामले में उन्होंने अभी कोई फैसला नहीं लिया है। गौरतलब है कि भाजपा ने इंडियन जस्टिस पार्टी के इस पूर्व प्रमुख को लोकसभा चुनाव के लिए इस बार टिकट नहीं दिया है। भगवा दल ने उनकी जगह गायक हंस राज हंस को टिकट दिया है।
उदित राज इस सीट पर 2014 में विजयी हुये थे। उन्होंने कहा, ”मैं बतौर निर्दलीय उम्मीदवार खड़ा नहीं होऊंगा। वे (भाजपा) मुझ पर दबाव डाल रहे हैं कि पार्टी छोड़ दूं लेकिन मैंने पार्टी छोड़ने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। मैं देशभर में फैले अपने समर्थकों से विचार विमर्श करूंगा।”
टिकट कटने के सवाल पर उन्होंने कहा, ”जब 2018 में एससी-एसटी संशोधन पर बंद आयोजित हुआ, मैंने विरोध किया, इसलिए ही पार्टी नेतृत्व संभवतया मुझसे नाराज हो गया। जब सरकार की तरफ से कोई भर्ती नहीं हो रही, तो क्या मुझे इस मुद्दे को नहीं उठाना चाहिेये था? मैं दलितों के मुद्दों उठाता रहूंगा।”
सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि हंस और राज के समर्थकों ने भाजपा की दिल्ली इकाई के कार्यालय पर नारेबाजी की थी। हंस को टिकट मिलने की खबर के बाद उदित राज अपने समर्थकों के वहां पहुंच गये थे।


Download Android App
Download iOS App




