कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने लोकसभा चुनाव में बार बार बालाकोट एयर स्ट्राइक का मुद्दा उठाने को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि वह बीजेपी नेताओं के नफरत भरे भाषणों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर कब बोलेंगे? चिदंबरम ने फ़िल्म अभिनेता शाहरुख खान के एक बयान का समर्थन करते हुए ट्वीट किया, ‘यह कहने के लिए शाहरुख खान को सलाम करता हूं कि विविध होना अच्छी चीज है, लेकिन विभाजित होना अच्छी चीज नहीं है। मैं आशा करता हूं कि प्रधानमंत्री कहेंगे कि ”शानदार प्रयास शाहरुख खान।”
उन्होंने कहा, ‘लोग प्रधानमंत्री को, नफरत भरे भाषणों खासकर उनकी पार्टी के नेताओं के नफरत भरे बोल के बारे में भी सुनना चाहते हैं।” पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, ”लोग प्रधानमंत्री को नोटबन्दी, जटिल जीएसटी और छोटे एवं मझोले कारोबारियों की पीड़ा के बारे में सुनना चाहते हैं।”
राहुल गांधी जैसे लोगों को चुनाव लड़ने नहीं देना चाहिए : उद्धव ठाकरे
उन्होंने सवाल किया, ”प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान का क्या किया, उसी के बारे उनकी ओर से की जा रही एक ही बात को सुनकर लोग थक गए हैं। चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले क्या प्रधानमंत्री जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी बोलेंगे?”


Download Android App
Download iOS App





