राजद्रोह कानून हटाने के कांग्रेस के चुनावी वादे को लेकर राहुल गांधी की आलोचना करते हुए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि ऐसे लोगों को चुनाव नहीं लड़ने देना चाहिए। शिवसेना उम्मीदवार श्रीकांत शिंदे के लिए मुंबई के समीप कल्याण में एक रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि विपक्ष केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एक हिंदुत्व संगठन को बाहर करने में ही इच्छुक है।
उन्होंने कहा, ”जो कोई राष्ट्रविरोधी गतिविधि में शामिल है उसे बख्शा नहीं जाए। उन्हें फांसी पर लटका दिया जाए।” उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि भाजपा और शिवसेना अगर आपस में लड़ते रहते और एक साथ नहीं आती, तो दोनों पार्टियां देश की दुश्मन बन जाती।
शिवसेना के लोकसभा उम्मीदवार राजन विचारे के लिए वोट की अपील करते हुए रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि मौजूदा सरकार ने सीमा पर जवानों को मजबूत किया और उन्होंने पूछा कि विपक्ष क्यों सर्जिकल और हवाई हमलों पर सवाल कर रहा है। ठाकरे ने कहा, ‘‘अगर हम (भाजपा-शिवसेना) लड़ते रहते तो हम अपने ही देश के दुश्मन बन जाते।’’


Download Android App
Download iOS App




