राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भी वायु गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ है और पिछले 24 घंटों में एक बार फिर वायु गुणवत्ता का स्तर 395 दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता का ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है और उसमें कोई सुधार नहीं हुआ है। आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र ग्रेटर नोएडा में वायु गुणवत्ता का स्तर 412 था, वहीं यह गुरुग्राम में 384, फरीदाबाद में 376, नोएडा में 383 रहा। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गणुवत्ता का स्तर रेड श्रेणी में रहा।
सरकार द्वारा संचालित वायु गुणवत्ता एजेंसी- एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकासि्टंग एंड रिसर्च (सफर) की प्रणाली के अनुसार तक कल तक कईं स्थानों पर वायु गुणवत्ता के स्तर में सुधार आने के आसार है। केन्द, सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ‘‘ वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग’’ के गठन हेतु एक अध्यादेश जारी किया है। यह आयोग राज्यों के साथ समन्वय बनाकर काम करेगा और इसके पास नियमों को तोड़ने या उल्लंघन करने वालों के लिए दंड़त्मक शक्तियों तथा जुर्माने की शक्तियां होंगी।


Download Android App
Download iOS App



