Noida: नोएडा के सेक्टर-76 स्थित आदित्य सेलिब्रिटी होम्स सोसाइटी की 14वीं मंजिल से कूदकर 20 वर्षीय युवक ने जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक युवक के परिजनों ने अभी तक थाने में शिकायत नहीं दी है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। एसीपी ट्विंकल जैन ने बताया कि 20 वर्षीय कुशाग्र गुप्ता दिल्ली के प्रीति विहार के बी ब्लॉक में परिवार के साथ रहता था।
दोस्त के साथ छत पर था युवक
वह नोएडा के एक नामी कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार दोपहर 3 बजे के करीब वह अपने दोस्त राघव वाधवा से मिलने आदित्य सेलिब्रिटी होम्स सोसाइटी आया था। दोनों दोस्त बिल्डिंग की छत पर खड़े होकर बात कर रहे थे, उसी दौरान कुशाग्र गुप्ता नीचे कूद गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राघव के परिजनों ने घटना की जानकारी पीआरवी पर दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-113 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के दोस्त से पुलिस घटना को लेकर पूछताछ कर रही है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटनाक्रम को जानने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। मृतक के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दी गई है। बताया जाता है कि सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड ने आवाज सुनी तो भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि, तब तक लहूलुहान हालत में पड़े युवक की मौत हो चुकी थी। युवक की मौत के बाद सोसाइटी के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। सोसाइटी के कुछ लोगों का दावा है कि यह आत्महत्या नहीं हत्या है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



