Noida Sector 62 Accident : यूपी के नोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। मामला सड़क हादसे का है, जहां नोएडा के सेक्टर-62 में तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद घायल चालक को बचाने पहुंचे लोगों को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से 2 की मौत हो गई है और 1 की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
दरअसल यह हादसा बड़े अजीब तरीके से हुआ, जहां पहले तेज रफ्तार टेम्पो अपना बैलेंस खोकर ट्रक से टकरा गया उसके बाद, जब उन्हे बचाने वहां लोग पहुंचे तो उन्हे पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद डाल।
मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि हादसा तब बड़ा और भयानक हो गया जब टेम्पो चालक को बचाने गए लोग उसके नजदीक जा रहे थे और एक बेकाबू ट्रक से वे कुचले गए। चश्मदीदों ने बताया कि यह टक्कर इतनी भयानक थी कि कुछ लोग तो दूर उछल कर गिर पड़े।
Noida Sector 62 Accident : कैसे हुआ हादसा?

दरअसल, सोमवार रात एक तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया, जिसमें टेंपो चालक बुरी तरह से घायल हो गया था। इसके बाद जब घायल टेंपो चालक को बचाने के लिए लोग पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे सब्जी से भरे हुए तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि लोग कई फुट हवा में उछल गए।
Tempo Truck Accident : अस्पताल में जिंदगी की जंग

हादसे की सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। 2 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 1 की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है और टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Noida Double Accident : लापरवाही या रफ्तार का जुनून?
नोएडा की सड़कों पर सुबह के समय भारी वाहनों की तेज रफ्तार अक्सर जानलेवा साबित होती है। अक्सर गाड़ियां तेज रफ्तार में दौड़ती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है इन हादसों का एक बड़ा कारण रोड के साइड में वाहनों का खड़ा होना है जिससे तेज रफ्तार गाड़ियां उनसे टकरा जाती हैं।
यह भी पढ़ें – Suicide या Murder, पीरागढ़ी फ्लाईओवर में एक साथ मिलीं 3 लाशें, पुलिस के लिए बन गई मिस्ट्री


Download Android App
Download iOS App




