चित्तौड़गढ़ की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, 5km तक दहल उठा इलाका

Summary :

Chittorgarh chemical factory blast: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र में मेहरून इंडस्ट्री केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि करीब 5 किलोमीटर दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी और आसपास का क्षेत्र दहल उठा। धमाके के साथ ही फैक्ट्री परिसर से काले धुएं का विशाल गुबार उठने लगा, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट के बाद फैक्ट्री में भीषण आग भड़क उठी और केमिकल की तीखी दुर्गंध से आसपास के लोग परेशान हो गए। Chittorgarh Fire Accident: कैसे हुई ये घटना? घटना की सूचना मिलते ही नगर…

Chittorgarh chemical factory blast: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र में मेहरून इंडस्ट्री केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि करीब 5 किलोमीटर दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी और आसपास का क्षेत्र दहल उठा। धमाके के साथ ही फैक्ट्री परिसर से काले धुएं का विशाल गुबार उठने लगा, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट के बाद फैक्ट्री में भीषण आग भड़क उठी और केमिकल की तीखी दुर्गंध से आसपास के लोग परेशान हो गए।

Chittorgarh Fire Accident: कैसे हुई ये घटना?

घटना की सूचना मिलते ही नगर अध्यक्ष राज विजयवर्गीय एवं विकास बारेगामा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को मौके पर रवाना किया। वहीं विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने तुरंत जिला कलेक्टर को घटना से अवगत कराया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका, डीवाईएसपी हरजी लाल यादव और थाना अधिकारी सुनील शर्मा सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

Chittorgarh Factory Fire: अभी कैसा है हालात?

Chittorgarh chemical factory blast
Chittorgarh chemical factory blast (credit-sm)

वहीं, चित्तौड़गढ़ से अतिरिक्त फायर ब्रिगेड भी बुलाई गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल पुलिस व प्रशासन मौके पर तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। केमिकल के प्रभाव को देखते हुए स्थानीय नागरिकों और कार्मिकों को सतर्कता एवं बचाव के निर्देश दिए गए हैं। घटना के बाद पूरे कपासन क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Chittorgarh chemical factory blast: घटना पर जिला अधिकारी का बयान

जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि केमिकल फैक्ट्री में धमाके की सूचना मिलते ही उच्च स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। धमाके के कारणों की जांच की जा रही है तथा आसपास संचालित अन्य फैक्ट्रियों की भी जानकारी ली जा रही है।

ALSO READ: सोने ने पकड़ी रफ्तार, चांदी 3 लाख के पार, जानें अपने शहर का भाव

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।