दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को कॉरपोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार के बेटे आदित्य के खिलाफ एयर इंडिया के फायदे वाले मार्गो पर अनियमित सीट साझेदारी से जुड़े एक मामले में गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया। अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दाखिल आरोप-पत्र का भी संज्ञान लिया।
विशेष न्यायाधीश अनुराधा शुक्ला भारद्वाज ने दीपक तलवार के खिलाफ पेशी वारंट भी जारी किया। दीपक तलवार तिहाड़ जेल में है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई नौ मई को तय कर दी। ईडी ने तलवार पर एयर इंडिया के मुनाफे वाले मार्गो पर विदेशी निजी एयरलाइंस को सीट समझौते के मामले में फायदा पहुंचाने के लिए बिचौलिए के तौर पर कार्य करने का आरोप लगाया है। ईडी, तलवार के खिलाफ धनशोधन से जुड़े कई मामलों की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



