उत्तर रेलवे प्रमोटी ऑफिसर्स एसोसिएशन की बैठक खत्म, रिटायर्ड अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई

NRPOA Baroda House Meeting

NRPOA Baroda House Meeting : आज उत्तर रेलवे के मुख्यालय, बड़ौदा हाउस में ‘उत्तर रेलवे प्रमोटी ऑफिसर एसोसिएशन’ (NRPOA) की एक महत्वपूर्ण बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस बैठक में उत्तर रेलवे मुख्यालय सहित विभिन्न मंडलों से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रमोटी अधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस मौके पर बैठक में कई ऐक्टिविटी की गईं।

प्रमुख गतिविधियां

विदाई समारोह : बैठक का मुख्य आकर्षण इस माह सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान रहा। एसोसिएशन के साथियों ने उनके बहुमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

पदोन्नति (Promotion) पर चर्चा : इसके अलावा एसोसिएशन की ओर से अधिकारियों की पदोन्नति के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की जानकारी साझा की गई।

मिसलेनियस कैटेगरी पर जोर : पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ‘मिसलेनियस कैटेगरी’ के अधिकारियों के प्रमोशन के मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए भविष्य में प्रयासों को और अधिक तेज किया जाएगा।

पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में एसोसिएशन के मुख्य पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे:श्री श्याम लाल वाधवा, अध्यक्ष (NRPOA), श्री जतिंदर कुमार, महासचिव (NRPOA),श्री दीपक राज रे, अध्यक्ष (IRPOF), श्री अमित जैन, महासचिव (IRPOF), श्री मंगेश काशीमकर, उपाध्यक्ष (IRPOF), श्री एच.सी. यादव, सलाहकार (IRPOF)

बैठक के समापन पर एसोसिएशन ने सभी सदस्यों के हितों की रक्षा करने और रेलवे की कार्यप्रणाली में सुधार हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

यह भी पढ़ेंबंदूक छोड़ हाथों में थामी कॉफी की महक, पंडुम कैफे ने पेश की भय से भरोसे की अनूठी मिसाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।