नई दिल्ली : अगर आप सामान्य वर्ग से हैं और अपने बच्चे का निजी स्कूलों में नर्सरी कक्षा में दाखिला करवाने की सोच रहे हैं तो बिना किसी देरी के तुरंत शिक्षा निदेशालय या निजी स्कूलों की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर दें। दरअसल शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी तिथि अनुसार सामान्य वर्ग के अभिभावकों के पास अपने बच्चों के शैक्षणिक सत्र 2019-20 में नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन है।
21 जनवरी को निजी स्कूल ओपन सीट्स के तहत दाखिले के लिए आवेदन करने वाले बच्चों का विवरण अपलोड करेंगे। 28 जनवरी को अंक अपलोड किए जाएंगे। 4 फरवरी को पहली सूची जारी की जाएगी।
दर्जनों स्कूलों में कर रहे आवेदन
दाखिले को लेकर चिंतित अभिभावक दर्जनों स्कूलों में आवेदन कर रहे हैं। सामान्य वर्ग के दाखिलों के लिए 4 फरवरी को पहली सूची जारी होगी, जिससे कई अभिभावकों को राहत मिलेगी तो कईयों की परेशानी बढ़ेगी। कुछ अभिभावक अपने बच्चे के दाखिले को लेकर अभी से जुगाड़ करने में लग गए हैं।
कोई व्यक्तिगत सिफारिश ढूंढ रहा है तो कई स्थानीय प्रतिनिधियों के चक्कर लगा रहे हैं। अधिकतर मामलों में मैनेजमेंट कोटे से सीट पाने की सिफारिश ढूंढी जा रही है। इसी ईडब्ल्यूएस के दाखिले भी इसी हफ्ते शुरू होंगे। अभिभावक भी जाति, आय, पता सहित अन्य प्रमाण पत्रों को संलग्न करने की तैयारी कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



