दिल्ली सरकार की महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा योजना को लेकर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप) पर करारा हमला बोला है। कांग्रेस नेता जेपी अग्रवाल ने कहा कि आप इस योजना पर लोगों को धोखा दे रही है।
क्योंकि आप वालों को पता था कि भाजपा इस योजना के लिए कभी तैयार नहीं होगी, इन दोनों की आपस में बनती नहीं जिसके चलते दिल्ली वालों का काफी नुकसान हुआ है।
अग्रवाल ने कहा कि आप को पता था कि उनकी यह योजना रुक जाएगी इसीलिए इन्होंने यह शगूफा छोड़ा था। इनकी नीयत महिलाओं को मेट्रो में मुफ्त यात्रा देने की नहीं थी इसीलिए दिल्ली वालों को इनकी बातों में नहीं आना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



