कोविड-19 टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के मद्देनजर दिल्ली सरकार के अस्पतालों में एक तिहाई टीकाकरण केंद्रों को अब 24 घंटे संचालित करने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं। वर्तमान में टीकाकरण केंद्रों का संचालन सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक किया जा रहा है।
एक आदेश के मुताबिक, ” कोविड-19 टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के मद्देनजर निर्णय लिया गया है कि टीकाकरण केंद्रों के संचालन समय में वृद्धि की जानी चाहिए।” इसके मुताबिक, ” यह आदेश दिया जाता है कि छह अप्रैल 2021 से दिल्ली सरकार के अस्पतालों में संचालित एक तिहाई टीकाकरण केंद्र रात नौ बजे से सुबह नौ बजे के बीच भी संचालित किए जाएंगे।”
अधिकारियों ने कहा कि इन केंद्रों पर सहज संचालन के वास्ते कर्मचारियों की तैनाती के भी पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जांएगे। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोरोना वायरस संकक्रमण के 4,033 नए मामले सामने आए थे जबकि 21 मरीजों की मौत हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



