दिल्ली एनसीआर के नोएडा में स्थित ट्विन टॉवर जो भ्रष्टाचार की नींव से बना हुआ था इसे सरकार के द्वारा रविवार को महज कुछ ही संकेडों में ध्वस्त कर दिया गया। यह बिल्डिंग नोएडा सेक्टर 93A में 13 साल में बना ट्विन टावर करीब 9 से 10 सेकंड के समय में गिर गई.बीतें कई दिनों से इस ट्विन टॉवर को लेकर संस्पेंस बना हुआ था जौ कि आज के दिन इस बिल्डिंग के गिरने के साथ ही खत्म हो गया । 300 करोड़ की विशाल संपत्ति से बनी हुई यह विशाल बिल्डिंग धुंए के साथ मलबे में धफन हो गई।
आधा किलोमीटर का एरिया पूरी तरह सील
अधिकारी के मुताबिक, ट्विन टावर को दोपहर ढाई बजे गिरा दिया गया है और इसके मद्देनजर दोनों इमारतों में 3,700 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक लगाया गया था। ध्वस्तीकरण के मद्देनजर ट्विन टावर के आसपास के लगभग 500 वर्ग मीटर के क्षेत्र को वर्जित क्षेत्र में तब्दील कर दिया गया है, जहां किसी भी इंसान, वाहन या जानवर को जाने की अनुमति नहीं थी। पुलिस उपायुक्त राजेश एस ने कहा, ‘‘लगभग 400 पुलिस कर्मियों को रविवार को होने वाले ध्वस्तीकरण के लिए तैनात किया गया है।‘‘ राजेश ट्विन टावर से जुड़े निकासी कार्यों की देखरेख के लिए पुलिस के अभियान कमांडर हैं।

कई जगह रुट किये गए डाइवर्ट
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस उपायुक्त (यातायात) गणेश साहा ने बताया कि विभिन्न सड़कों पर प्रतिबंधों और मार्गों में बदलाव के मद्देनजर वाहनों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अलग से 150 से 200 यातायात कर्मियों को तैनात किया गए थे। साहा के मुताबिक, उनका विभाग यात्रियों को मार्ग परिवर्तन के बारे में सूचित कर रहा है और गूगल मैप इसकी अद्यतन जानकारी उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी संदेह की सूरत में लोग जानकारी के लिए नोएडा के यातायात हेल्पलाइन नंबर 99710 09001 पर संपर्क कर सकते हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



