नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री और भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख राम विलास पासवान ने बुधवार को विपक्ष को “हारा हुआ” बताते हुए दावा किया कि वीवीपैट को लेकर उनकी “हताशा” लोकसभा चुनावों में उनकी हार का संकेत है। लोकसभा चुनावों के नतीजों से पहले मंगलवार को 22 विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से मुलाकात की और गुरुवार को होने वाली मतगणना से पहले बिना किसी क्रम के चुने गए मतदान केंद्रों के वीवीपैट के सत्यापन की मांग की। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को इस मांग को खारिज कर दिया था।
उन्होंने कहा, “मैं कई महीनों से कह रहा हूं कि विपक्ष जब हार की तरफ बढ़ता है तो वह ईवीएम की शिकायत शुरू कर देता है। जो लोग ईवीएम का विरोध कर रहे हैं, वह भारत को समय से पीछे ले जाना चाहते हैं जहां धन और बाहुबल से चुनावों का फैसला होता है। सर्वोच्च अदालत पहले ही इस मुद्दे पर चार बार सुनवाई कर चुका है। वे आसन्न हार को देखते हुए मनगढ़ंत कहानियां गढ़ रहे हैं।”


Download Android App
Download iOS App



