देश में कोरोना वायरस की चपेट में कई नेता लोग आ रहे है। अब तक इस घातक बीमारी से कई नेताओं की मौत हो गयी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा से विधायक पंकज सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं। विधायक ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सिंह ने बताया कि संक्रमण के शुरुआती लक्षण दिखने के बाद उन्होंने टेस्ट करवाया था। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा है कि चिकित्सकों की सलाह पर अब वह एम्स में भर्ती हैं।
कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुआ हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।
— Pankaj Singh (@PankajSinghBJP) September 1, 2020
विधायक ने ट्वीट कर संपर्क में आने वाले लोगों से अनुरोध किया है कि जो भी लोग गत कुछ दिनों से मेरे संपर्क में आए हैं वह स्वयं को पृथक कर अपनी जांच करा लें।


Download Android App
Download iOS App



