पतंजलि को मिला भारत का सबसे भरोसेमंद ब्रांड का तमगा

Summary :

NULL

नई दिल्ली: देश में ब्रांड का मूल्यांकन करने वाली एजेंसी ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी ने द ट्रस्ट रिपोर्ट इंडिया 2017 जारी कर दी। इस रिपोर्ट में पतंजलि को इंडियाज मोस्ट ट्रस्टेड एफएमसीजी ब्रांड घोषित किया गया है। 11 हजार कंपनियों में पतंजलि ने बाजी मारी। इस अवसर पर पतंजलि आयुर्वेद के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि लोगों का विश्वास हमारी शक्ति को बनाये रखता है।

पतंजलि निरंतर अपने पथ की और अग्रसर है। उन्होंने कहा कि हमने जो स्वदेशी आंदोलन चलाया है उससे विदेशी कंपनियों की नींव पूरी तरह हिल चुकी है। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि हमारी सफलता का राज 100 प्रतिशत शुद्धता और 100 प्रतिशत स्वदेशी है। देश की जनता के दिलों में पतंजलि एक विश्वास का पर्याय बन चुका है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team