दिल्ली में निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले की सजा काट आरोपियों में से एक आरोपी पवन गुप्ता ने तिहाड़ जेल में नई कानूनी सहायता लेने से मना कर दिया है।
गौरतलब हैं, बीते सप्ताह दोषी के वकील ए.पी सिंह ने मामले से खुद को अलग कर लिया था, जिसके बाद रवि काजी को पवन का नया वकील नियुक्त किया गया था।
लेकिन पवन ने अभी तक क्यूरेटिव या दया याचिका दायर नहीं की है। बता दे कि ,निर्भया केस के तीन अन्य आरोपियों के साथ पवन को भी 3 मार्च को सुबह 6 बजे फांसी की सजा दी जाएगी।
पवन के वकील ने मीडियाकर्मियों को बताया की बीते काफी दिनों से पवन के साथ उनकी बातचीत नहीं हो पाई है, ऐसे में उनकी तरफ से कोई भी कानूनी उपाय नहीं किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



