जयपुर : ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर वार करते हुए बुधवार को कहा कि प्रदेश और देश के कांग्रेस नेता राजस्थान की राजनीति का ‘ककहरा’ नहीं जानते। राठौड ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा,‘ राहुल गाँधी अपनी सभाओं में जिस तरह से बिना तथ्य अनर्गल बयान देते है उससे स्पष्ट हो चुका है कि वे जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे है।’ उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा अभी नहीं कर पाई है। हालांकि गहलोत और पायलट को पास लाने के लिए राहुल गांधी सार्वजनिक मंचों पर उनके हाथ मिलवा रहे है।
राहुल ने बुधवार को झालावाड़ में अपनी चुनावी सभाओं में प्रदेश की राजे सरकार पर भी काफी प्रहार किए थे। इसके जवाब में राठौड़ ने शिक्षा, अपराध नियंत्रण व कर्ज माफी के लिए राज्य सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पता नहीं है कि राज्य की भाजपा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में दूसरे स्थान पर है। भाजपा के शासनकाल में 78 हजार शिक्षकों की भर्ती की गई।


Download Android App
Download iOS App



