JNU में PhD दाखिले की प्रक्रिया शुरू, जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

Summary :

Jawaharlal Nehru University : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रवेश अधिसूचना जारी कर पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 16 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। जेएनयू में पीएचडी दाखिला निर्धारित पात्रता परीक्षाओं और प्रमाणपत्रों के आधार पर किया जाएगा। इनमें यूजीसी-नेट, यूजीसी-सीएसआईआर नेट, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), जीएटीई सहित विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित अन्य पात्रताएं शामिल हैं। इन अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का मौका विश्वविद्यालय के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों के पास वैध जेआरएफ, नेट, पीएचडी…

Jawaharlal Nehru University : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रवेश अधिसूचना जारी कर पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 16 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। जेएनयू में पीएचडी दाखिला निर्धारित पात्रता परीक्षाओं और प्रमाणपत्रों के आधार पर किया जाएगा। इनमें यूजीसी-नेट, यूजीसी-सीएसआईआर नेट, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), जीएटीई सहित विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित अन्य पात्रताएं शामिल हैं।

इन अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का मौका

विश्वविद्यालय के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों के पास वैध जेआरएफ, नेट, पीएचडी एडमिशन ओनली अथवा प्रवेश के लिए निर्धारित अन्य वैध पात्रता प्रमाणपत्र हैं, वे संबंधित पीएचडी कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, पात्रता अलग-अलग कार्यक्रमों के अनुसार निर्धारित हो सकती है।

जेएनयू प्रशासन ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध पीएचडी ई-प्रास्पेक्टस को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है। ई-प्रास्पेक्टस में संबंधित विषयों और कार्यक्रमों के लिए शैक्षणिक योग्यता, उपलब्ध सीटों, पात्रता मानदंड तथा प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी अन्य आवश्यक शर्तों की जानकारी दी गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय संबंधित कार्यक्रम की निर्धारित पात्रता और निर्देशों का पालन करना होगा।

Sumant Chaudhary