‘हमें दूसरे राज्य जाने की जरूरत नहीं…’, दिल्ली सरकार की Sports Policy से खिलाड़ियों में खुशी

Summary :

दिल्ली सरकार की नई खेल नीति (Sports Policy) को देशभर के खिलाड़ियों ने सराहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में लागू हुई इस योजना को खेलों के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि दहिया ने इसे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक नीति बताया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस Sports Policy के तहत दिल्ली सरकार ने खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण सहायता राशि को 20 लाख रुपये तक कर दिया है। इसके साथ ही 10 लाख रुपये तक का मेडिकल इंश्योरेंस भी दिया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने…

दिल्ली सरकार की नई खेल नीति (Sports Policy) को देशभर के खिलाड़ियों ने सराहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में लागू हुई इस योजना को खेलों के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि दहिया ने इसे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक नीति बताया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस Sports Policy के तहत दिल्ली सरकार ने खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण सहायता राशि को 20 लाख रुपये तक कर दिया है। इसके साथ ही 10 लाख रुपये तक का मेडिकल इंश्योरेंस भी दिया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी वित्तीय सहायता दी जाएगी। रवि दहिया ने कहा कि यह Sports Policy का फैसला खिलाड़ियों की भलाई को ध्यान में रखकर लिया गया है।

Government Jobs For Athletes, Laptops For Toppers: Delhi Bets Big On Youth Talent | Other Sports News

ओलंपिक मेडल विजेताओं को बड़ी इनामी राशि

‘मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना’ के तहत सरकार ने इनामी राशि को दोगुना से भी अधिक कर दिया है:

  • ओलंपिक/पैरालंपिक गोल्ड मेडल विजेताओं को अब 7 करोड़ रुपये
  • सिल्वर मेडल पर 5 करोड़ रुपये
  • ब्रॉन्ज मेडल पर 3 करोड़ रुपये मिलेंगे।
  • अन्य अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए भी इनाम

एशियन गेम्स/पैरा एशियन गेम्स:

  • स्वर्ण – 3 करोड़ रुपये
  • रजत – 2 करोड़ रुपये
  • कांस्य – 1 करोड़ रुपये

कॉमनवेल्थ/पैरा कॉमनवेल्थ गेम्स:

  • स्वर्ण – 2 करोड़ रुपये
  • रजत – 1.5 करोड़ रुपये
  • कांस्य – 1 करोड़ रुपये
  • खिलाड़ियों को नौकरी और सुविधाएं भी

Delhi Govt To Present 2025-26 Budget From March 24-26: CM Rekha Gupta | India News - News18

तीरंदाज अभिषेक वर्मा ने कहा कि इस Sports Policy के तहत खिलाड़ियों को अब नौकरी के अवसर भी मिलेंगे, जो उनके करियर को मजबूत बनाएंगे। इसके अलावा, खिलाड़ियों को अब दूसरी जगह जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि दिल्ली में ही उन्हें सभी जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। इस दौरान एशियन चैंपियन प्रदीप मलिक ने बताया कि इस Sports Policy से अब दिल्ली के स्कूलों में भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदान तैयार किए जा रहे हैं, ताकि छात्र स्कूल टाइम में भी प्रैक्टिस कर सकें। इससे बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी।

यह भी देखें-Delhi News: S.I.R पर केंद्रीय मंत्री Raj Bhushan Choudhary ने विपक्ष को दिखाया आईना| BJP vs Congress

खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

Sports Policy को लेकर पैरा एथलीट नारायण ठाकुर ने उम्मीद जताई कि अब गली-मोहल्लों से भी नए खिलाड़ी उभरेंगे, जो देश का नाम रोशन करेंगे। वहीं, ब्रॉन्ज मेडल विजेता राजकुमारी ने कहा कि पहले उन्हें सुविधाओं की कमी के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब नई Sports Policy से उन्हें उम्मीद है कि नौकरी और सहायता जरूर मिलेगी।

यह भी पढ़ें-युवाओं, खिलाड़ियों और छात्रों को CM Rekha की बड़ी सौगात, कैबिनेट बैठक में लिए गए बड़े फैसले

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।