Kargil Vijay Diwas पर अग्निवीरों को CM Yogi ने दी खुशखबरी, इन नौकरियों में मिलेगा आरक्षण!

Summary :

Kargil Vijay Diwas : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर अग्निवीरों को यूपी पुलिस में आरक्षण देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार रिटायर होने वाले अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देगी। सीएम योगी ने सुझाव दिया कि हर जिले में सैनिकों के बलिदान को सम्मान देने के लिए युद्ध स्मारक बनाए जाएं, ताकि नई पीढ़ी को प्रेरणा मिले। इसके साथ ही, सैनिकों के सम्मान में सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। रिटायरमेंट के बाद का बताया प्लान? हमारी सरकार ने तय किया है, ‘अग्निवीर’ के रूप में जो जवान देश…

Kargil Vijay Diwas : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर अग्निवीरों को यूपी पुलिस में आरक्षण देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार रिटायर होने वाले अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देगी। सीएम योगी ने सुझाव दिया कि हर जिले में सैनिकों के बलिदान को सम्मान देने के लिए युद्ध स्मारक बनाए जाएं, ताकि नई पीढ़ी को प्रेरणा मिले। इसके साथ ही, सैनिकों के सम्मान में सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

रिटायरमेंट के बाद का बताया प्लान?

सीएम योगी (CM Yogi) ने आगे कहा, “हमारी सरकार सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव रखती है। इसलिए, हमने फैसला किया है कि अग्निवीर के रूप में देश की सेवा करने वाले जवानों को रिटायरमेंट के बाद यूपी पुलिस में 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। योगी (CM Yogi) ने देश सेवा में सर्वस्व अर्पित करने वाली सेना को नमन करते हुए ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने अपनी ताकत और बहादुरी का परिचय दिया। हमारे वीर जवानों ने मात्र 22 मिनट में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर उसे सबक सिखाया।”

शहीदों को याद कर क्या बोलें सीएम योगी?

मुख्यमंत्री ने 1965 और 1971 के युद्धों में सैनिकों के बलिदान को भी याद किया। उन्होंने कहा, “उन वीर सैनिकों की स्मृतियां आज भी हमें प्रेरित करती हैं। हमें अपने आसपास के उन जवानों को याद करना चाहिए, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दी। सभा को संबोधित करते हुए, सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा, ‘कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, सभी परिवार, पूर्व सैनिक और सभी क्षेत्रों के नागरिक एक साथ आए हैं क्योंकि पूरा देश भारत माता की रक्षा करने वाले हमारे साहसी सैनिकों की बहादुरी और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करता है।”

यह भी पढ़ें:Kargil Vijay Diwas 2025: क्या था ऑपरेशन सफेद सागर? जब भारतीय सेना ने कारगिल की चोटियों पर दुश्मनों को पिलाया था पानी

पाकिस्तान को खूब धोया

cm yogi
cm yogi

कारगिल युद्ध की परिस्थितियों को याद करते हुए सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा, “हम सभी जानते हैं कि कारगिल युद्ध पाकिस्तान द्वारा थोपा गया था। मई 1999 में, कारगिल के पास स्थानीय चरवाहों ने पहाड़ों पर घुसपैठ देखी और भारतीय सेना को सूचित किया। सेना ने तत्कालीन सरकार को सूचित किया और जब चेतावनी के बाद भी वे (पाकिस्तान) नहीं रुके, तो तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा उनके खिलाफ ऑपरेशन विजय शुरू किया गया। इस दिन, वाजपेयी जी ने कारगिल युद्ध की सफलता की घोषणा की और दुनिया को चौंका दिया।

यह भी पढ़ें:Kargil Vijay Diwas: युद्ध में 7 गोलियां खा कर भी दुश्मनों से लड़ते रहे Nawab Wasim, आज उनकी वीरता को करें सलाम

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।