PM मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ज्योतिबा फुले को दी श्रद्धांजलि

Summary :

NULL

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने समाज सुधारक ज्योतिबा फुले के योगदान का स्मरण करते हुए उनकी 191 वीं जयंती पर आज श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके प्रयासों ने समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की काफी मदद की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि फुले ने समाज के कमजोर वर्ग के लोगों खासकर महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने और युवाओं की शिक्षा सुनिश्चित करने में प्रतिबद्धता से काम किया। उन्होंने कहा कि महात्मा फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।

समाज सुधार के माध्यम से उनके अथक प्रयासों ने हाशिये पर खड़े लोगों की काफी मदद की। बीजेपी ज्योतिबा फुले की जयंती को समता दिवस के रूप में मना रही है। वही अमित शाह ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि फुले ने माताओं, बहनों को अशिक्षा से मुक्त करके एक स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

शाह ने अपने ट्वीट में कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले यह मानते थे कि जब तक भावी पीढ़ी का निर्माण करने वाली माताएं एवं बहनें अशिक्षा के अंधकार में डूबी रहेंगी तब तक हमारे देश और समाज की वास्तविक उन्नति नहीं हो सकती और इसीलिए उन्होंने महिलाओं को शिक्षित करने पर बल दिया। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि महात्मा फुले ने किसानों और श्रमिकों के हितों व उनके समृद्ध जीवन के लिए भी अनेकों प्रयास किये और उन्हें शिक्षित और संगठित किया।

शाह ने कहा कि उन्होंने युवाओं से आह्वान किया था कि वे समाज, संस्कृति को सामाजिक बुराइयों तथा अशिक्षा से मुक्त करें और एक स्वस्थ तथा सुदृढ़ समाज के निर्माण के लिए आगे आएं। बीजेपी ज्योतिबा फुले की जयंती को समता दिवस के रूप में मना रही है।

 हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team