PM Modi Birthday Special : पीएम के जन्मदिन पर लाल किला ग्राउंड पर दिव्यांगजनों के लिए भव्य समारोह

Summary :

PM Modi Birthday Special : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मंगलवार को राजधानी दिल्ली के लाल किला ग्राउंड पर एक भव्य आयोजन हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को भारत सरकार की एडिप (असिस्टिव डिवाइस फॉर दिव्यांग) योजना के तहत सहायता प्रदान करना था। PM Modi Birthday Special : लाल किला ग्राउंड पर भव्य समारोह PM Modi Birthday Special : भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल और लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने समारोह की शुरुआत में दिव्यांगजनों को चार सौ मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, स्पेशल मोबाइल फोन, कानों की मशीन, चश्मे और अन्य सहायक उपकरण नि:शुल्क प्रदान…

PM Modi Birthday Special

PM Modi Birthday Special : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मंगलवार को राजधानी दिल्ली के लाल किला ग्राउंड पर एक भव्य आयोजन हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को भारत सरकार की एडिप (असिस्टिव डिवाइस फॉर दिव्यांग) योजना के तहत सहायता प्रदान करना था।

PM Modi Birthday Special : लाल किला ग्राउंड पर भव्य समारोह

PM Modi Birthday Special : भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल और लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने समारोह की शुरुआत में दिव्यांगजनों को चार सौ मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, स्पेशल मोबाइल फोन, कानों की मशीन, चश्मे और अन्य सहायक उपकरण नि:शुल्क प्रदान किए। इस दौरान सांसद खंडेलवाल ने कहा कि वह नर सेवा को नारायण सेवा के सिद्धांत में विश्वास करते हैं। उन्होंने बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली छात्रों को भी लाभान्वित करने की बात करते हुए लव कुश लीला कमेटी को धन्यवाद दिया कि उन्होंने आज के दिन भव्य कार्यक्रम आयोजित किया।

लाल किले से क्या पीएम मोदी ने कर दी अपनी जीत की भविष्यवाणी? - pm narendra  modi independence day speech red fort lok sabha elections 2024 ntc - AajTak

लव कुश लीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि उनके द्वारा आयोजित कार्यक्रम के साथ-साथ पूरे साल सामाजिक सेवा के कई कार्यक्रम भी किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन अस्पताल रोहिणी, तारा संस्थान और एलप्स के सहयोग से आंखों की जांच, नजर के चश्मे और कानों की मशीनों का वितरण किया गया।भाजपा सांसद प्रवीन खंडेलवाल और अर्जुन कुमार ने व्हीलचेयर, स्कूल बैग, किताबें और कापियां स्कूली बच्चों को प्रदान की, और एक हजार महिलाओं को साड़ी वितरित की। इस शिविर में डॉक्टरों, नर्सों और सहयोगी संस्थाओं ने भी अपना अहम योगदान दिया।

PM Modi Birthday Special : लव कुश रामलीला कमेटी के सदस्यों पवन गुप्ता, सुभाष गोयल और सत्य भूषण जैन ने सभी का स्वागत किया और उन्हें लीला कमेटी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह के अंत में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar