प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में आयोजित होने वाले दशहरा समारोह में हिस्सा लेने की संभावना है ।
मोदी द्वारका सेक्टर 10 में डीडीए ग्राउंड में द्वारका श्री राम लीला सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे ।
सोसाइटी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक राजेश गहलोत ने आज यहां इसकी जानकारी दी ।
गहलोत ने बताया कि प्रधानमंत्री के आयोजन स्थल पर शाम साढे पांच बजे पहुंचने की संभावना है।
हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
आमतौर पर उच्च गणमान्य व्यक्ति यहां रामलीला मैदान में दशहरा समारोह में हिस्सा लेते हैं ।


Download Android App
Download iOS App



