पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा से की मुलाकात, इन बातों पर हुई चर्चा

Summary :

केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए के घटक जनता दल (सेकुलर) के प्रमुख पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने गुरुवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।पूर्व प्रधानमंत्री और पीएम मोदी के बीच दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर यह मुलाकात हुई है। It was an honour to meet former Prime Minister, Shri HD Devegowda Ji at 7, Lok Kalyan Marg. His wisdom and perspective on various subjects are deeply valued. I am also thankful for the artwork that he gave me, taking my mind back to my recent visit to Kanyakumari. @H_D_Devegowda… pic.twitter.com/ZKPNjiD9K8 — Narendra Modi (@narendramodi) July 25, 2024 बैठक के…

केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए के घटक जनता दल (सेकुलर) के प्रमुख पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने गुरुवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।पूर्व प्रधानमंत्री और पीएम मोदी के बीच दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर यह मुलाकात हुई है।

बैठक के बाद प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा

‘पूर्व प्रधानमंत्री श्री एच.डी. देवेगौड़ा जी से 7, लोक कल्याण मार्ग पर भेंट करना सम्मान की बात थी। विभिन्न विषयों पर उनकी बुद्धिमत्ता और नजरिए को बहुत महत्व दिया जाता है। मैं उस कलाकृति के लिए भी आभारी हूं जो उन्होंने मुझे दी जिससे मुझे कन्याकुमारी की अपनी हालिया यात्रा का स्‍मरण हो गया। @H_D_Devegowda @hd_kumaraswamy’

मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री जद(एस) प्रमुख देवेगौड़ा के बेटे एच.डी. कुमार स्वामी भी मौजूद रहे। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

Desk News