PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्लीअग्निकांड में छह शिशुओं की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए रविवार को पीड़तिं के परिजनों को सहायता राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही इस बीच दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव को जांच करने का निर्देश दिया।
Highlights
. दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने से हुआ बड़ा हादसा
. हादसे में छह शिशुओं की मौत
. PM Modi ने परिजनों को सहायता राशि देने की घोषणा की
PM Modi ने जताया दुःख
प्रधानमंत्री(PM Modi) कार्यालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली के एक अस्पताल में हुए अग्निकांड के मद्देनजर,प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि पीएमएनआरएफ(PMNRF ) से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी और प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।’’ इस बीच, उपराज्यपाल सक्सेना ने कहा कि मैंने मुख्य सचिव से दिल्ली के बच्चों के अस्पताल में आगजनी की दुखद घटनाओं की जांच कराने के लिए कहा है। उन्होंने पुलिस आयुक्त को सभी आवश्यक चीजें सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है।
PM Modi के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी जताया दुःख
श्री सक्सेना ने कहा,‘‘शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं पीड़तिं को सभी प्रकार की राहत का आश्वासन देता हूं और सुनिश्चित करूंगा कि दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए।’’ इसे हृदय विदारक घटना बताते हुए, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री(PM Modi) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अन्य लोगों ने भी इस दुखद घटना के प्रति अपना शोक व्यक्त किया।
12 नवजात शिशुओं को बचाया गया
उन्होंने कहा कि कुल 12 नवजात शिशुओं को बचाया गया, जिनमें से छह की मौत हो चुकी है और एक बच्चे की हालत गंभीर है जबकि पांच अन्य का इलाज चल रहा है। एक अधिकारी ने कहा कि भीषण आग पर लगभग 3-4 घंटे बाद आग पर काबू प्राप्त किया गया। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, आग का कारण कई ऑक्सीजन सिलेंडरों में विस्फोट होना था। वैसे अभी तक अधिकारियों ने आग लगने के वास्तविक कारणों की जानकारी नहीं दी है जबकि राहत-बचाव अभियान अभी भी जारी है।
(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





