दिल्ली में आम महोत्सव का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, हापुस आम की प्रदर्शनी

Summary :

हापुस आम की प्रदर्शनी के साथ दिल्ली में आम महोत्सव

दिल्ली में महाराष्ट्र सदन में आयोजित होने वाले आम महोत्सव का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस महोत्सव में मुंबई के प्रसिद्ध हापुस आम की प्रदर्शनी होगी, जिसे लोग देख और खरीद सकेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री भी शामिल होंगे।

यदि आप ‘आम’ खाने के शौकीन हैं और विभिन्न किस्म के आम खाना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में आम महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। जहां मुंबई का मशहूर ‘हापुस’ आम प्रदर्शनी के लिए रखा जाएगा। यहां आप हापुस को देखने के साथ ही साथ खरीद भी सकेंगे। महाराष्ट्र सदन में 30 अप्रैल की शाम को आयोजित होने वाले इस आम महोत्सव का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार में मंत्री, विधायक भी होंगे। इस आम महोत्सव के बारे में सांसद रवींद्र वायकर ने रविवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात की। उन्होंने कहा कि हापुस आम का स्वाद अब तक सिर्फ मुंबई के लोग ही ले पाए। लेकिन, अब दिल्ली में आम महोत्सव करने का फैसला लिया गया है। 30 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस महोत्सव में पीएम मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी आएंगे।

दिल्ली: बेटे ने मां को मारी गोली, पुलिस पूछताछ में कबूला गुनाह

उन्होंने बताया कि आम महोत्सव में आम की कई किस्में भी देखने को मिलेंगी। एक मई को वहां पर महाराष्ट्र दिवस को लेकर भी धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। महाराष्ट्र की सांस्कृतिक लोकधारा को हम तीन घंटे की प्रस्तुति‍ से लोगों के समक्ष रखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि इस आम महोत्सव को करने के पीछे एकमात्र उद्देश्य यह है कि हम चाहते हैं कि महाराष्ट्र के किसानों को भी दिल्ली की मार्केट में जगह मिले।

उन्होंने बताया कि आम महोत्सव के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजीत पवार को भी निमंत्रण दिया गया है। सभी ने निमंत्रण स्वीकार किया है और वे आम महोत्सव में शामिल होंगे। आम महोत्सव के आयोजकों का मानना है कि जिस कार्यक्रम का श्री गणेश पीएम मोदी करते हैं वह सफल होता है। इस आम महोत्सव का उद्घाटन कर पीएम मोदी मुंबई के हापुस आम को देशभर में मशहूर करेंगे।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.