प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु गोविंद सिंह की 352वीं जयंती के मौके पर स्मारक सिक्का जारी किया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी का सिक्का सैंकड़ों सालों से हमारे दिलों पर चल रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार के अथक प्रयासों से करतारपुर कॉरिडोर बनाने जा रहा है, अब गुरु नानक के मार्ग पर चलने वाला हर भारतीय दूरबीन के बजाए अपनी आँखों से गुरुद्वारा दरबार साहिब के दर्शन कर पायेगा।
उन्होंने कहा, अगस्त 1947 में जो चूक हुई थी, यह उसका प्रायश्चित है। हमारे गुरु का सबसे महत्वपूर्ण स्थल सिर्फ कुछ ही किलोमीटर दूर था लेकिन उसे भी अपने साथ नहीं लिया गया। यह कॉरिडोर उस नुक्सान को कम करने का प्रामाणिक प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भारत के पास जो संस्कृति और ज्ञान की विरासत है उसको दुनिया के चप्पे चप्पे तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
गुरु गोबिंद सिंह जी का काव्य भारतीय संस्कृति के ताने-बाने और हमारे जीवन की सरल अभिव्यक्ति है। जैसे उनका व्यक्तित्व बहुआयामी था वैसे ही उनका काव्य भी अनेक और विविध विषयों को अपने अंदर समाहित किये हुए है।


Download Android App
Download iOS App




