पीएनबी बैंक ने नीरव मोदी को रिण जारी करने की प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज प्रकट करने से इनकार किया 

Summary :

NULL

नयी दिल्ली : पंजाब नेशनल बैंक ने विदेश भाग गए अरबपति जौहरी नीरव मोदी को रिण जारी करने की प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज प्रकट करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि उनसे जुड़े13000 करोड़ रूपये के घोटाले की जांच जारी है। मुंबई आधारित आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली के एक प्रश्न के जवाब में पंजाब नेशनल बैंक ने सूचना के अधिकार( आरटीआई) अधिनियम की धारा8(1)( एच) का हवाला देते हुए सूचना प्रकट करने से इनकार कर दिया।

गलगली ने बताया कि उन्होंने नीरव मोदी को रिण देने की प्रक्रिया से जुड़े सभी दस्तावेज का ब्योरा मांगा था जिसमें बैठक के मिनट, एजेंडा नोट, मोदी की तरफ से मांगा गया कुल रिण और बैंक से आबंटित रिण की राशि शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि आरटीआई अधिनियम की धारा8(1)( एच) ऐसी सूचनाए्र प्रकट करने से रोकती है जो जांच या अपराधी की गिरफ्तारी या अभियोजन की प्रक्रिया बाधित करती हैं।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार ।

Desk Team