दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के कस्तुरबा नगर इलाके में एक महिला का कथित रूप से अपहरण किये जाने व उसके साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोमल (25), रेखा (36), गुडिया (21) और रीना (32) के रूप में हुई है। सभी कस्तुरबा नगर की रहने वाली हैं।एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अभी तक तीन नाबालिगों सहित कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
दरिदों ने की थी मानवता की हदे पार
गौरतलब है कि 20 वर्षीय युवती का कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और उसके बाल मुंड कर, चेहरे पर कालिख पोत कर तथा गले में जूतों की माला डालकर आरोपियों ने 26 जनवरी को उसे कस्तुरबा नगर इलाके में घूमाया था। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से यह बात सामने आयी है कि युवती और आरोपी के परिवार के एक लड़के में दोस्ती थी।
लड़के की मौत का बदला लेने की मंशा से किया था बलात्कार
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘लड़के ने पिछले साल नवंबर में आत्महत्या कर ली। उसके परिवार ने उसके लिए युवती (पीड़िता) को दोषी ठहराया। परिवार ने आरोप लगाया कि युवती के कारण ही उनके लड़के ने आत्महत्या की है। बदला लेने के लिए युवक के परिजनों ने कथित रूप से युवती का अपहरण किया। वे उसे सबक सिखाना चाहते थे।
दिल्ली सरकार करेंगे वकील की नियुक्ति
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा था कि मुकदमे की सुनवाई त्वरित अदालत में करवाने के लिए सरकार वकील नियुक्त करेगी।


Download Android App
Download iOS App



