उत्तर पूर्वी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने फायरिंग करने वाले शख्स की पहचान कर ली है। खबर है कि पुलिस ने गोली चलाने वाले शाहरुख नाम के इस शख्स को हिरासत में ले लिया है।
सीएए को लेकर दिल्ली हिंसा में एक पुलिसकर्मी समेत पांच की मौत, आज बंद रहेंगे इलाकों के सभी स्कूल
पहचान होने के बाद से ही पुलिस इस शख्स की तलाश में जुटी हुई थी। सीएए के समर्थन और विरोध में हिंसा के दौरान एक युवक ने पुलिसवाले पर पिस्तौल तान दी थी। इसके बाद उसने फायरिंग भी की। वीडियो में युवक पुलिसकर्मी की ओर भागते हुए देखा गया।


Download Android App
Download iOS App



