दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकवादी ने राष्ट्रीय राजधानी के भीड़भाड़ वाले इलाकों में आतंकी हमले की योजना बनाई थी।
अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बलरामपुर निवासी मोहम्मद मुस्तकीम खान उर्फ अबू यूसुफ के पास से दो प्रेशर कुकर आईईडी बरामद हुए हैं। उसे दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने शुक्रवार रात धौला कुआं और करोल बाग के बीच रिज रोड इलाके से गिरफ्तार किया।
पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) पी. एस. कुशवाह ने कहा कि खान ने 15 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी में आतंकवादी हमले की योजना बनाई थी, लेकिन भारी सुरक्षा इंतजामों के चलते वह ऐसा नहीं कर पाया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि खान पर पिछले वर्ष से नजर रखी जा रही थी।
कुशवाह ने कहा, ‘‘हमारा अभियान पिछले एक वर्ष से चल रहा था।’’ उन्होंने कहा कि खान आईएसआईएस आतंकवादियों के संपर्क में था, जिन्होंने उसे भारत में आतंकवादी हमले की योजना बनाने का निर्देश दिया था। इस मामले में शुरुआती जांच में पता चला है कि आतंकी को इस्लामिक स्टेट के कमांडर्स अफगानिस्तान से कंट्रोल कर रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आईएसआईएस ऑपरेटिव को इस्लामिक स्टेट द्वारा खुरासान प्रांत के कमांडरों द्वारा अफगानिस्तान से ऑपरेट किया जा रहा था और वह भारत में आतंकी हमलों की योजना बना रहा था। इसके अलावा वह कश्मीर की आईएस संस्थाओं के संपर्क में भी था। उसे जांच के लिए अपने मूल स्थान, बलरामपुर, यूपी ले जाया गया। इसके साथ ही वह आईएसआईएस ऑपरेटिव इस्लामिक स्टेट के साथ खुरासान प्रांत के संचालकों के साथ साइबरस्पेस के जरिए संपर्क में था।


Download Android App
Download iOS App



