श्रद्धा वॉकर का मर्डर हुए काफी समय हो गया है, लेकिन मामले में दिल्ली पुलिस अब भी जांच कर रही है। इसी बीच पुलिस के हाथ एक और सबूत लगा है।जिसका खुलासा दिल्ली पुलिस ने अदालत के सामने किया।बता दें कि सोमवार को इस मामले पर अपनी दलीलें रखते हुए पुलिस ने कथित तौर पर अदालत को एक क्लिप सुनाई जिसमें श्रद्धा को कहते देखा जा रहा है कि आफताब उसकी हत्या कर देगा।

बहस के दौरान प्रेक्टो ऐप का ऑडियो क्लिप चलाया
आपको बता दें कि दिल्ली सरकार की तरफ से पेश हुए विशेष लोक अभियोजक अमित प्रसाद के मुताबिक इस क्लिप से यह साबित होता है, श्रद्धा को पहले से ही पूनावाला से जान का खतरा था और वह हमेशा से उसके साथ मार-पीट करता रहता था। अभियोजन पक्ष ने आरोपों पर बहस के दौरान प्रेक्टो ऐप का एक ऑडियो क्लिप चलाया। इस ऑडियो क्लिप में श्रद्धा ने मनोचिकित्सक से बातचीत में कहा, ” मेरी समस्या यह है कि मुझे इस बात का डर है, वह (आफताब) वसई (मुंबई के पास) में कहीं भी, इस शहर में मेरे आस पास कहीं भी मुझे ढूंढ लेगा, और फिर मुझे मार डालेगा।

दरअसल, दिल्ली पुलिस की चार्ज शीट के मुताबिक, आफताब अमीन पूनावाला ने कथित तौर पर 18 मई को अपने लिव-इन पार्टनर वॉकर का गला घोंट दिया और उसके शव को टुकड़े-टुकड़े कर तीन हफ्ते तक घर की फ्रीज में रखा था बाद में कई दिनों बाद उसके शव के टुकड़ों को शहर के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया था।


Download Android App
Download iOS App



