मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वे आज विदिशा और सागर जिले के ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसानों से चर्चा करेंगे। उन्होंने यहां मीडिया से चर्चा में कहा कि आज वे विदिशा और सागर जिले के ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर किसानों से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि लेकिन वे केवल दो स्थानों पर नहीं जाएंगे। उन दो स्थानों पर फसलों की स्थिति देखने के बाद वे पूरे मध्यप्रदेश के किसानों की बात करेंगे।

ओलावृष्टि के नुकसान के बारे में पीएम से सीएम ने की बात
उन्होंने कहा कि वे किसान भाइयों को आश्वस्त करना चाहता हैं जिनकी फसल खराब हुई है। लेकिन वह चिंता ना करें वे उनके साथ हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार उनके साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी को भी फोन पर बात करके ओलावृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी दी है।
जल्द मिले किसानों को राहत राशि करेंगे प्रयास
उन्होंने कहा कि वे किसान भाइयों और बहनों को कहना चाहते हैं कि संकट है। परेशानी है। लेकिन आपकी क्षति का आंकलन होगा और क्षति का आंकलन करके, हम नुकसान की भरपाई करेंगे। उन्होंने कहा कि राहत राशि और फसल बीमा का लाभ भी दिलाएंगे।

संकट के समय राज्य की सरकार किसानों के साथ खड़ी
चौहान ने कहा कि आज फिर एक बार वे प्रदेश के सभी किसान भाइयों को कहना चाहते हैं कि हर खेत तक पहुंचना शायद संभव नहीं है। लेकिन उन्हें हर जिले की चिंता हैं, जहां फसलें खराब हुई हैं। उन्होंने कहा कि किसान भाइयों और बहनों आप अपने आपको अकेला मत समझना इस संकट की घड़ी में, वे आपके साथ खड़े हैं। वे आपको इस संकट के पार निकाल कर ले जाएंगे, यह उनका संकल्प है।


Download Android App
Download iOS App



