अगले सप्ताह होने वाले गणतंत्र दिवस परेड अभ्यास से पहले दिल्ली पुलिस ने शनिवार को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। दिल्ली पुलिस के इस परामर्श के अनुसार सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को विजयचौक से इंडिया गेट तक राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड-2022 का अभ्यास होगा। उस दौरान राजपथ-रफी मार्ग, राजपथ-जनपथ, राजपथ-मान सिंह रोड और राजपथ -सी-हेक्सागोन पर सुबह नौ बजे से 12 बजे तक यातायात पर रोक रहेगी। विजय चौक से इंडिया गेट तक राजपथ बंद रहेगा।
परामर्श के अनुसार अभ्यास के मद्देनजर यातायात का मार्ग बदला जाएगा
यह परेड राजपथ पर विजय चौक से सी -हेक्सागोन तक होगी। परामर्श के अनुसार अभ्यास के मद्देनजर यातायात का मार्ग बदला जाएगा। यात्रियों से यातायात नियमों, सड़क अनुशासन तथा सभी चौराहों पर तैनात यातायात पुलिस कर्मियों के निर्देश का पालन करने का अनुरोध किया गया है।

इन रास्तों को इस्तेमाल करने का भी सुझाव दिया गया
यातायात पुलिस ने यात्रियों को उत्तर से दक्षिण एवं दक्षिण से उत्तर जाने के लिए रिंग रोड (आश्रम चौक-सरायकाले खां-आईपी फ्लाईओवर-राजघाट) के बजाय लाजपत राय मार्ग-मथुरा रोड-भैरों रोड-रिंग रिंग रोड इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है। इसके अलावा अरविंद मार्ग-सफदरजंग रोड-कमाल अताकुर्क मार्ग-कौटिल्य मार्ग -सरदार पटेल मार्ग-मदर टेरेसा क्रीसेंट-आएमएल-बाबा खड़क सिंह मार्ग, पृथ्वी रोड-राजेश पायलट मार्ग-सुब्रमण्यम भारती मार्ग-मथुरा रोड-भैंरो रोड-रिंग, बर्फखान-आजाद मार्केट -रानी झांसी फ्लाईओवर-पंचकुइंया रोड- हनुमान मूर्ति -वंदे मातरम मार्ग-धौला कुआं का इस्तेमाल करने का भी सुझाव दिया गया है।
इसी प्रकार पूर्व से पश्चिम और पश्चिम से पूर्व जाने के लिए यात्रियों को रिंगरोड-भैरो रोड-मथुरा रोड-सुब्रमण्यम भारती मार्ग-राजेश पायलट मार्ग-पृथ्वी राज रोड-सफरदरजंग रोड- कमाल अतार्कुक मार्ग-पंजशील मार्ग-सेमोन बोलीवर मार्ग- उपरि रिजरोड-वंदे मातरम मार्ग आदि का इस्तेमाल करने की सलाह दी गयी है।


Download Android App
Download iOS App



