दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा द्वारा अनेक विवादित बयान पर अब प्रवेश वर्मा को जान से मारने की धमकी भी दी जानी लगी है, ऐसा उन्होंने दावा किया है। प्रवेश वर्मा ने ट्वीट कर कहा बुधवार कि सुबह उन्हें किसी अज्ञात नंबर से धमकी भरा कॉल आया है।
Got a threat cal in the morning from this no. Filing a police complaint.@DelhiPolice pic.twitter.com/aciQya2ghK
— Parvesh Sahib Singh (@p_sahibsingh) January 29, 2020
उन्होंने सुबह आठ बजकर 11 मिनट पर आए फोन कॉल का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर साझा कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे। बता दें कि प्रवेश वर्मा ने नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी की थी।


Download Android App
Download iOS App



