राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को यहां राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में बाल शक्ति पुरस्कार 2020 प्रदान किया। ईशान शर्मा, ओंकार सिंह, गौरी मिश्रा समेत 49 बच्चों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। ईशान शर्मा ने एक रूसी पर्यटक को दो लुटेरों से बचाया था, जबकि ओंकार सिंह के पास सबसे कम उम्र का मौलिक लेखक होने का विश्व रिकॉर्ड है और गौरी मिश्रा भारत की सबसे युवा पियानोवादक है।
कांग्रेस को अपना नाम बदल कर मुस्लिम लीग कांग्रेस रख लेना चाहिए : संबित पात्रा
ये सभी बच्चे 5 से 18 साल के हैं। बाल शक्ति पुरस्कार नवाचार, समाज सेवा, शैक्षिक, खेल, कला व संस्कृति और बहादुरी के क्षेत्र में बच्चों को दिया जाता है। इसके तहत एक पदक, एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक प्रमाण पत्र और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। 49 पुरस्कार विजेताओं में 12 वर्षीय दर्श मलानी भी शामिल हैं, जिन्होंने दुनिया भर में 50 से अधिक जादू शो किए हैं और 11 वर्षीय मनोज कुमार लोहार को ‘‘तबला वादन’’ में महारत हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



