‘भारतीयों का DNA महादेव का है…’, RSS के कार्यक्रम में जामिया VC प्रो मजहर आस‍िफ का बयान, वायरल हुआ Video

Summary :

Professor Mazhar Asif: दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया में मंगलवार को RSS की स्थापना के 100 साल पुरे होने पर ‘युवा कुंभ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शामिल हुए प्रोफेसर मजहर आसिफ (JMI VC) का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें VC प्रोफेसर मजहर आसिफ अपने संबोधन में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि हम सब भारतियों का DNA महादेव का है। JMI में कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर मजहर आसिफ ने अपने संबोधन में कहा कि यहां जितने भी लोग बैठे हैं हमें नहीं लगता कि उनकी एक मातृभाषा होगी, एक ही संस्कार होंगे।…

Professor Mazhar Asif: दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया में मंगलवार को RSS की स्थापना के 100 साल पुरे होने पर ‘युवा कुंभ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शामिल हुए प्रोफेसर मजहर आसिफ (JMI VC) का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें VC प्रोफेसर मजहर आसिफ अपने संबोधन में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि हम सब भारतियों का DNA महादेव का है।

JMI में कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर मजहर आसिफ ने अपने संबोधन में कहा कि यहां जितने भी लोग बैठे हैं हमें नहीं लगता कि उनकी एक मातृभाषा होगी, एक ही संस्कार होंगे। सबकी अलग-अलग परंपरा भी होगी, लेकिन इसके बावजूद हम सब भारतीय हैं और भारतीय इसलिए हैं क्योंकि हमारे DNA में महादेव का DNA है।

Professor Mazhar Asif: RSS के ‘युवा कुंभ’ कार्यक्रम में बवाल

Professor Mazhar Asif
Professor Mazhar Asif (Source: Social Media)

आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया कैंपस में मंगलवार, 28 अप्रैल को RSS के द्वारा ‘युवा कुंभ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जब इस बात की जानकारी जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों को हुई, तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI), नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोशिएसन (AISA) के अलावा बड़ी संख्या में छात्रों ने इकठ्ठा होकर विरोध किया। इस दौरान कैंपस के बहार बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी। अब इसी आरएसएस के कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

JMI के VC प्रोफेसर ने की सनातन संस्कृति की तारीफ

अपने संबोधन में JMI के VC प्रोफेसर मजहर आसिफ ने आरएसएस के नेताओं का स्वागत किया और उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि विश्व में सनातन संस्कृति सबसे अच्छी है, क्योंकि यह सबके हित की बात करती है। उन्होंने भगवान महादेव का उदाहरण देते हुए कहा कि महादेव के परिवार में अलग-अलग समुदाय और अलग-अलग वर्ग के लोग एक जगह पर रहते हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान शंकर महादेव कैलाश पर्वत पर है और उनके गले में सांप है, गणेश जी का वाहन चूहा है और पारवती जी का वाहन शेर है और कार्तिकेय की सवारी मोर है। देखा जाएं तो सांप का सबसे अच्छा भोजन चूहा है और मोर का अच्छा भोजन सांप है, शेर का अच्छा भोजन नंदी है। लेकिन इन सबके बावजूद महादेव के घर में सब लोग एक-साथ हैं, यह बड़ा संदेश है कि हम अलग जाति-धर्म और समुदाय के लोग एक साथ अच्छे से रहते हैं।

यह सब सनातन संस्कृति ही हमें सिखाती है। हम अलग-अलग संस्कृति और परंपराओं को मानने वाले लोग एकसाथ है, क्योंकि हम सब भारतीय हैं और भारतीय इसलिए क्योंकि हमारे डीएनए में महादेव का डीएनए है। आरएसएस के कार्यक्रम में दिए गए इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Also Read: Delhi को आज मिलेगा नया मेयर, BJP और कांग्रेस का मुकाबला; AAP ने बनाई दूरी

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।